मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

VIP

आज मंदिर में बहुत भीड़ थी, एक लड़का दर्शन के लिए लगी लम्बी लाइन को अचरज से देख रहा था, तभी एक पंडित जी आये और बोले :~ बहुत लम्बी कतार है, ऎसे दर्शन नही हो पाएंगे, 501 रू. मे VIP पास ले लो, जल्दी दर्शन करवा दूंगा !              amazon.in                           
लड़का बोला :~ मै 5100 दूंगा, भगवान से कहो बाहर आकर मिल लें !
पंडित जी बोले :~ मजाक करते हो, भगवान भी कभी मंदिर से बाहर आते हैं क्या ?                                 amazon.in   
लड़का फिर बोला :~ मै 51000 दूंगा, उनसे कहो, मुझ से मेरे घर पर आकर मिल लें !                             amazon.in  
पंडितजी:~ (गुस्से मे) : तुमने भगवान को समझ क्या रखा रखा है !
I I
लड़का :~ वही तो मै भी पूछना चाहता हूं, आपने भगवान को समझ क्या रखा है ?
सारे जगत को देने वाले
      मैं क्या तुझको भेंट चढ़ाऊँ,
      जिसके नाम से आए खुशबू                      amazon.in  
      मै क्या उसको फूल चढ़ाऊँ !!.

वो तैरते तैरते डूब गये, जिन्हे खुद पर गुमान था।।

और वो डूबते डूबते भी तर गये.. जिन पर तू मेहरबान था।।

भारत के बारे में 12 ऐसे तथ्य जो मजाकिया होने के साथ सच भी हैं...

भारत के बारे में
12 ऐसे तथ्य जो मजाकिया होने के साथ सच भी हैं...

1.                             amazon.in          
भारत एक ऐसा देश है
जो कई स्थानीय भाषाओं द्वारा विभाजित है
और
एक विदेशी भाषा द्वारा  एकजुट है.( ENGLISH)

2.                             amazon.in        
भारत में लोग
ट्रैफिक सिग्नल की रेड लाइट पर भले ही ना रुकें,
लेकिन अगर
एक काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो हजारों लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं.
अब तो लगता है
ट्रैफिक पुलिस में भी काली बिल्लियों की भर्ती करनी पड़ेगी.

3.                    amazon.in   
चीन
अपनी सरकार की वजह से तरक्की कर रहा है
और
भारत में तरक्की ना होने का सबसे बड़ा कारण उसकी अपनी सरकारें ही रही हैं.

4.                                        amazon.in                         
भारत का मतदाता
वोट देने से पहले उम्मीदवार की जाति देखता है,
न कि उसकी योग्यता.
अब इन लोगों को कौन समझाये कि भाई तुम देश के लिए नेता ढूंढ रहे हो,
न कि अपने लिए जीजा.

5.                                 amazon.in
भारत एक ऐसा देश है,
जहाँ एक्टर्स क्रिकेट खेल रहे हैं,
क्रिकेटर्स राजनीति खेल रहे है,
राजनेता पोर्न देख रहे हैं,
और पोर्न स्टार्स एक्टर बन रहे हैं
.
  6.                              amazon.in    
भारत में आप
जुगाड़ से करीब-करीब सब कुछ पा सकते हैं.

7.                               amazon.in                   
हम
एक ऐसे देश में रहते हैं,
जहाँ
नोबेल शान्ति पुरस्कार मिलने से पहले लगभग कोई भारतीय नहीं जानता था कि कैलाश सत्यार्थी कौन है.
लेकिन अगर एक
रशियन टेनिस खिलाड़ी
हमारे देश के एक क्रिकेटर को नहीं जानती
तो ये हमारे लिए अपमान की बात है.

8.                                  amazon.in   
भारत
गरीब लोगों का
एक अमीर देश है,
भारत की जनता ने दो फिल्मों,
बाहुबली और बजरंगी भाईजान,
पर 700 करोड़ खर्च कर दिए.

9.                                   amazon.in           
भारत में
किसी अनजान से
बात करना खतरनाक है,
लेकिन किसी अनजान से शादी करना बिलकुल ठीक.

10.                                    amazon.in     
हम भारतीय
अपनी बेटी की पढ़ाई से ज्यादा खर्च बेटी की शादी पे कर देते हैं.

11.                                    amazon.in           
हम एक ऐसे देश में
रहते है, जहाँ एक पुलिसवाले को देखकर लोग सुरक्षित महसूस करने के बजाए घबरा जाते हैं.

12.                                   amazon.in                      
हम भारतीय
हेलमेट सुरक्षा के लिहाज से कम,
चालान के डर से ज्यादा पहनते है

हँसी तो तब आती है...

जब
विजय माल्या को
भारत में नहीं पकड़ पाते,
और बातें
दाऊद इब्राहीम को
पाकिस्तान से लाने की करते हैं.

 "मेरा भारत महान...!" 

सरकार तक सुझाव

पूरे भारत में
यह नियम लागू
किया जाना चाहिए                                     
कि
जो भी व्यक्ति
सरकारी नौकरी में है।
चाहे
वो कलेक्टर हो
या SP
या कोई अन्य कर्मचारी।                              amazon.in    
सभी के बच्चे
सरकारी स्कूल में ही पढेंगे
और जिनके बच्चे
सरकारी स्कूल में
न पढते हो
उन्हें सरकारी नौकरियों से
निकाल दिया जाए।                                amazon.in     
सभी लोग
समझ सकते है कि
जब जिले के
कलेक्टर और SP
तथा
अन्य अधिकारीयों के बच्चे सरकारी स्कूल में
पढ़ना आरम्भ कर देंगे,
तो उन स्कूल में                                         amazon.in  
शिक्षा का स्तर
क्या होगा
और
शिक्षक किस तरह की
पढाई वहाँ करवाएँगे।
सभी शिक्षक स्कूल
समय पर आएँगे
और                                                           amazon.in     
अपना कार्य
पूरी ईमानदारी से करेंगे।
जो शिक्षक
किसी जुगाड़ के चलते
शिक्षक बने है
और पढाने में
असमर्थ है
वो स्वयं
अपना इस्तीफा
सरकार को सौंप देंगे।
शिक्षा के स्तर में
अचानक उछाल
आ जाएगा
और                                          amazon.in      
अपने देश के बच्चे भी
मिसाल कायम करेंगे।
और उनका इलाज भी सरकारी अस्पताल में
ही करवाना जरुरी हो
ताकि अस्पतालों की हालत में भी सुधार आ सके

Think and Live Long Relationship

बहुत ही अच्छी स्टोरी है कृपया जरूर पढ़ें 

एक जौहरी के निधन के बाद उसका 
परिवार संकट में पड़ गया।

खाने के भी लाले पड़ गए।

एक दिन उसकी पत्नी ने अपने बेटे 
को नीलम का एक हार 
देकर कहा- 'बेटा, इसे अपने चाचा की 
दुकान पर ले जाओ।

कहना इसे बेचकर कुछ रुपये दे दें।

बेटा वह हार लेकर चाचा जी के पास गया।

चाचा ने हार को अच्छी तरह से देख
परखकर कहा- बेटा, 
मां से कहना कि अभी बाजार
बहुत मंदा है।

थोड़ा रुककर बेचना, 
अच्छे दाम मिलेंगे।

उसे थोड़े से रुपये देकर कहा कि 
तुम कल से दुकान पर आकर बैठना।

अगले दिन से वह लड़का रोज दुकान 
पर जाने लगा और वहां हीरों 
रत्नो की परख का काम सीखने लगा।

एक दिन वह बड़ा पारखी बन गया।
लोग दूर-दूर से अपने हीरे की परख कराने 
आने लगे।

एक दिन उसके चाचा ने कहा, बेटा अपनी
मां से वह हार लेकर आना और कहना 
कि अब बाजार बहुत तेज है

उसके अच्छे दाम मिल जाएंगे।

मां से हार लेकर उसने परखा तो 
पाया कि वह तो नकली है।

वह उसे घर पर ही छोड़ कर 
दुकान लौट आया।

चाचा ने पूछा, हार नहीं लाए?

उसने कहा, वह तो नकली था।

तब चाचा ने कहा- जब तुम पहली बार
हार लेकर आये थे, तब मैं उसे 
नकली बता देता तो तुम सोचते कि 
आज हम पर बुरा वक्त आया तो चाचा 
हमारी चीज को भी नकली 
बताने लगे।

आज जब तुम्हें खुद ज्ञान हो गया तो
पता चल गया कि हार सचमुच नकली है।

सच यह है कि ज्ञान के बिना इस संसार में 
हम जो भी सोचते, देखते और जानते हैं, 
सब गलत है।

और ऐसे ही गलत फहमी का शिकार 
होकर रिश्ते बिगडते है।

ज़रा सी सजिश पर ,ना छोड़ 
किसी अपने का दामन.
,
ज़िंदगी बीत जाती है 
अपनो को   
अपना बनाने में.

सोमवार, 3 अप्रैल 2017

Save girls save world

एक औरत गर्भ से थी
पति को जब पता लगा
की कोख में बेटी हैं तो
वो उसका गर्भपात
करवाना चाहते हैं
दुःखी होकर पत्नी अपने
पति से क्या कहती हैं :-
amazon.in
सुनो,
ना मारो इस नन्ही कलि को,
वो खूब सारा प्यार हम पर
लुटायेगी,
जितने भी टूटे हैं सपने,
फिर से वो सब सजाएगी..
amazon.in
 सुनो,
ना मारो इस नन्ही कलि को,
जब जब घर आओगे
तुम्हे खूब हंसाएगी,
तुम प्यार ना करना
बेशक उसको,
वो अपना प्यार लुटाएगी..
.amazon.in
सुनो
ना मारो इस नन्ही कलि को,
हर काम की चिंता
एक पल में भगाएगी,
किस्मत को दोष ना दो,
वो अपना घर
आंगन महकाएगी..
amazon.in
ये सब सुन पति
अपनी पत्नी को कहता हैं :-

सुनो
में भी नही चाहता मारना
इसनन्ही कलि को,
तुम क्या जानो,
प्यार नहीं हैं
क्या मुझको अपनी परी से,
पर डरता हूँ
समाज में हो रही रोज रोज
की दरिंदगी से..


क्या फिर खुद वो इन सबसे अपनी लाज बचा पाएगी,
क्यूँ ना मारू में इस कलि को,
वो बहार नोची जाएगी..
में प्यार इसे खूब दूंगा,
पर बहार किस किस से
बचाऊंगा,

जब उठेगी हर तरफ से
नजरें, तो रोक खुद को
ना पाउँगा..
क्या तू अपनी नन्ही परी को,
इस दौर में लाना चाहोगी,


जब तड़फेगी वो नजरो के आगे, क्या वो सब सह पाओगी,
क्यों ना मारू में अपनी नन्ही परी को, क्या बीती होगी उनपे,
जिन्हें मिला हैं ऐसा नजराना,
क्या तू भी अपनी परी को
ऐसी मौत दिलाना चाहोगी..


ये सुनकर गर्भ से
आवाज आती है…..
सुनो माँ पापा-
मैं आपकी बेटी हूँ
मेरी भी सुनो :-
  amazon.in पापा सुनो ना,
साथ देना आप मेरा,
मजबूत बनाना मेरे हौसले को,
घर लक्ष्मी है आपकी बेटी,
वक्त पड़ने पर मैं काली भी बन जाऊँगी
amazon.in
पापा सुनो,
ना मारो अपनी नन्ही कलि को, तुम उड़ान देना मेरे हर वजूद को,
में भी कल्पना चावला की तरह, ऊँची उड़ान भर जाऊँगी..

पापा सुनो,
ना मारो अपनी नन्ही कलि को, आप बन जाना मेरी छत्र छाया,
में झाँसी की रानी की तरह खुद की गैरो से लाज बचाऊँगी…


पति (पिता) ये सुन कर
मौन हो गया और उसने अपने फैसले पर शर्मिंदगी महसूस
करने लगा और कहता हैं
अपनी बेटी से :-
amazon.in मैं अब कैसे तुझसे
नजरे मिलाऊंगा,
चल पड़ा था तेरा गला दबाने,
अब कैसे खुद को तेरेे सामने लाऊंगा,
मुझे माफ़ करना
ऐ मेरी बेटी, तुझे इस दुनियां में
सम्मान से लाऊंगा..

वहशी हैं ये दुनिया
तो क्या हुआ, तुझे मैं दुनिया की सबसे बहादुर बिटिया
बनाऊंगा.
amazon.in
मेरी इस गलती की
मुझे है शर्म,
घर घर जा के सबका
भ्रम मिटाऊंगा
बेटियां बोझ नहीं होती..
अब सारे समाज में
अलख जगाऊंगा!!!

रविवार, 2 अप्रैल 2017

एक फ़कीर

एक फ़कीर नदी के किनारे बैठा था। किसी ने पूछा बाबा क्या कर रहे हो?
फ़कीर ने कहा "इंतज़ार कर रहा हूँ कि पूरी नदी बह जाएं तो फिर पार करूँ"
उस व्यक्ति ने कहा "कैसी बात करते हो बाबा पूरा जल बहने के इंतज़ार मे तो तुम कभी नदी पार ही नही कर पाओगे।"
फ़कीर ने कहा "यही तो मै सब लोगो को समझाना चाहता हूँ कि जीवन रहते जीवन को जी लो" वर्ना  यह कहते चले जाओगे कि                       

"एक बार जीवन की ज़िम्मेदारियाँ पूरी हो जाये तो"
" फिर घूमूँ फिरू सबसे मिलूँ सेवा करूँ।"

amazon.in
सुन्दर पंक्तियाँ
" चेहरे की हंसी से गम को भुला दो
    कम बोलो पर सब कुछ बता दो
   ख़ुद ना रूठो पर सबको हंसा दो
      यही राज है जिन्दगी का
  जियो और जीना सिखा दो "
amazon.in

सोमवार, 27 मार्च 2017

दुखी अध्यापक ( कविता)



 ल स्कूल में सब खुश थे
क्योंकि सारे बच्चे पास है
जो आये, वो पास
जो नहीं आये वो भी पास
जिसने परीक्षा दी ,वो भी पास
जिसने नहीं दी ,वो भी पास
सब खुश
मां बाप दोस्त रिश्तेदार
बस दुखी था तो वह अध्यापक जो
इसकी इस खोकली नीव के भविष्य
मे होने वाले पतन को देख रहा था
                                        
ओर जाने क्या सोच रहा था
मैं देना तो बहुत चाहता हूं दे नहीं पा रहा हूं