मंगलवार, 11 अप्रैल 2017

ना हिन्दू बनो, ना मुसलमान बनो

------ ना मुसलमान खतरे में है ----
------ ना हिन्दू खतरे में है ------
------ धर्म और मजहब से बँटता ------
------ इंसान खतरे में है ------


------ ना राम खतरे में है ------

------ ना रहमान खतरे में है ------
------ सियासत की भेंट चढ़ता ------
------ भाईचारा खतरे में है ------


------ ना कुरान खतरे में है ------

------ ना गीता खतरे में है ------
------ नफरत की दलीलों से ------
------ इन किताबों का ज्ञान खतरे में है ------


------ ना मस्जिद खतरे में है ------

------ ना मंदिर खतरे में है ------
------ सत्ता के लालची हाथों ------
------ इन दीवारों की बुनियाद खतरे में है ------


------ ना ईद खतरे में है ------

------ ना दिवाली खतरे में है ------
------ गैर मुल्कों की नज़र लगी है ------
------ हमारा सद्भाव खतरे में है ------


------ धर्म और मजहब का चश्मा ------

------ उतार कर देखो दोस्तों ------
------ अब तो हमारा ------
------ हिन्दुस्तान खतरे में है ------


------ एक बनो, नेक बनो ------

------ ना हिन्दू बनो, ना मुसलमान बनो ------
------ मेरे दोस्त पहले ढंग से ------
------ एक  सच्चा  इंसान तो बनो ------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें